फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dominance of players of Badaun and Bareilly in powerlifting

Budaun News: पॉवरलिफ्टिंग में बदायूं व बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 14 Dec 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dominance of players of Badaun and Bareilly in powerlifting
बिजनौर। विवेक काॅलेज में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर कॉलेज पॉवर लिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पॉवर लिफ्टिंग में विभिन्न जिलों के 65 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बदायूं और बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उधर, पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में हल्दौर डिग्री कॉलेज के अमित कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित अंतर कॉलेज पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार में एसआरएस बरेली कॉलेज की मानसी वर्मा ने प्रथम स्थान पाया। 47 किलोग्राम भार में बदायूं राजकीय कॉलेज की सेजल सिंह प्रथम, सीलम द्वितीय, एसआरएस बरेली कॉलेज की आरती तृतीय स्थान पर रही। 52 किलोग्राम भार वर्ग में गदो देवी महिला स्कूल की सीता प्रथम स्थान पर रही। 57 किलोग्राम भार वर्ग में महक को प्रथम, राखी को द्वितीय, चांदनी को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा 76 किलोग्राम भार वर्ग में रिंकी सैनी ने प्रथम, समरीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 84 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

उधर, पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी कॉलेज बदायूं के अभिषेक संखधर द्वितीय, हरिओम तृतीय स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम भार वर्ग में जावेद ने प्रथम, सुमित ने द्वितीय, जीडीसी कॉलेज बदायूं के प्रवेंद्र प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 120 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन प्रथम स्थान पर रहा। 120 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में सलमान प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम विजयवर्धन तोमर, कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, विश्वविद्यालय के खेल विशेषज्ञ हरिशंकर चंद्रा, शांतनु काकरान ने किया। इस मौके पर डॉ. निधि शुक्ला, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. दीप्ती डिमरी, डॉ. हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed