फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dog bite man mad throws brick at roadways bus narrowly escapes overturning

सलीम को परिवार वालों ने पेड़ से बांधा: कुत्ते के काटने से पागल हुआ, रोडवेज बस में मारी ईट; पलटने से बची

Thu, 30 Oct 2025 09:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 09:20 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि सलीम को चार दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद सलीम को उसके परिजनों ने पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। 

विज्ञापन
Dog bite man mad throws brick at roadways bus narrowly escapes overturning
पेड़ से बंधा सलीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित थाना क्षेत्र के गांव टिटौली के रहने वाले सलीम को चार दिन पहले कुत्ते ने काटा जिससे वह गुरुवार को पागल हो गया। उसने चलती रोडवेज की बस पर ईंट मार दी। जिससे उसका शीशा भी टूट गया। बस पलटने से बाल-बाल बच गई। यह देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। रैवीज के शक में युवक को भीड़ ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टिटौली के रहने वाले सलीम गुरुवार को बदायूं बिजनौर हाईवे पर गांव के बाहर आ गया। उसने रोडवेज की बस आती देखी तो हाथ में ईंट उठा ली। जैसे ही बस बराबर से निकली तो ईंट मार दी। जिसके बाद बस चालक ने बमुश्किल संतुलन संभाला। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। बस को चालक ने रोक लिया। इसी दौरान के लोग भी मौके पर पहुंच गए। चालक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। इधर, युवक हंगामा करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पूछताछ में पता चला कि सलीम को चार दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद सलीम को उसके परिजनों ने पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। सलीम की पत्नी ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद वह उन्हें बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई थी, लेकिन वहां टीका उपलब्ध नहीं था। इसके बाद से उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। परिवार के लोग अब उनकी स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। इसकी जानकारी परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसको जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

अगर सीएचसी पर रैवीज का टीका नहीं लग सका तो उन्हें जिला अस्पताल आकर लगवाना चाहिए। परिवार के लोगों की लापरवाही है। अगर उसकी हालत बिगड़ गई है तो जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जाए। स्वास्थ्य टीम को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed