फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doctor on leave, ultrasound not done in women hospital

Budaun News: छुट्टी पर डॉक्टर, महिला अस्पताल में नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड

Tue, 05 Aug 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, ultrasound not done in women hospital
महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर बैठी महिलाएं। संवाद
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को काफी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थीं, लेकिन डाॅक्टर के न होने की वजह से मरीजों को वापस होना पड़ा। स्टाफ ने मरीजों को बताया कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं। अल्ट्रासाउंड मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पहुंची नाजीम ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची लेकिन नहीं हुआ। इसी तरह शबनम ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए थे, लेकिन डॉक्टर न होने की वजह से सुविधा नहीं मिल पाई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इंदुकांत ने बताया कि सोमवार को वह छुट्टी पर थे, इस वजह से वह अल्ट्रासाउंड नहीं कर सके हैं। इस दौरान 20 मरीज वापस हुए। सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर के छुट्टी पर होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका है। मंगलवार से अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed