फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doctor and nursing staff fight, allege indecency

Budaun News: डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ में मारपीट, अभद्रता का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor and nursing staff fight, allege indecency
उझानी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी और महिला नर्सिंग स्टाफ में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अफसरों से भी शिकायत की है। मामला शुक्रवार दोपहर का है। दोपहर करीब दो बजे नर्सों ने जिला मुख्यालय पर जाकर सीएमओ रामेश्वर मिश्रा से शिकायत की। उन्होंने बताया कि चिकित्साधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए। इससे पहले चिकित्साधिकारी आशीष शर्मा की ओर से भी अफसरों को अवगत कराया गया है। उन्होंने एक नर्स के खिलाफ कोतवाली में भी शिकायत की है। आरोप है कि आपस में भिड़ीं नर्सों को समझाने की कोशिश की गई तो वह हमलावर हो गईं। इसे लेकर सीएमओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराएंगे। जो दोषी होगा, कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed