फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do not meet SSP and lawyers, then the section will be increased

Budaun News: एसएसपी और वकीलों से मत मिलो, तब बढ़ाई जाएगी धारा

Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do not meet SSP and lawyers, then the section will be increased
एसएसपी कार्यालय गेट पर खड़े गुलफाम की मां और भाई।स्रोत-स्वयं
बदायूं। एसएसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाले गुलफाम की मां सगीरा बी ने बुधवार सुबह कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की। गुलफाम की मां ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस कह रही है कि ई-रिक्शा और पांच हजार रुपये लेकर चुपचाप बैठ जाओ। साथ ही एसएसपी और वकीलों के पास न जाने की नसीहत दे रही है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नई सराय निवासी गुलफाम ने ससुरालियों एवं पुलिस की कार्रवाई से आहत होकर एक जनवरी को एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की थी। वह गंभीर रूप से झुलस गया था। 14 जनवरी को उसकी बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आत्मदाह की घटना के बाद गुलफाम के बयान एवं तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सनोवर समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुलफाम की मां सगीरा बी और भाई बहार अहमद कोतवाली पुलिस से मुकदमे में आत्महत्या की धारा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को मां और भाई ने एसएसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर आरोप लगाया कि 28 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने उन्हें व बेटे को कोतवाली में बुलाया था। गुमफाम की मां का आरोप है कि पुलिस ने कहा कि ई-रिक्शा व पांच हजार रुपये लेकर घर बैठ जाओ। एसएसपी व वकीलों के पास मत जाओ। गुलफाम की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।


दसवां आरोपी भी गिरफ्तार

बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने गुलफाम के मुकदमे में बुधवार को दसवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बुधवार को नई सराय कच्ची लीक रंगीन मस्जिद के समीप रहने वाले जैब उर्फ जैद पुत्र विकार को गिरफ्तार किया। वह मौजूदा समय में पीलीभीत जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख में रहता है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया। इसके साथ ही मुकदमे के सभी आरोपी जेल चले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed