फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do not feed albendazole tablets to children on an empty stomach

Budaun News: बच्चों को खाली पेट न खिलाएं एल्बेंडाजोल की गोली

Tue, 06 Aug 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Do not feed albendazole tablets to children on an empty stomach
बदायूं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन की डीएम निधि श्रीवास्तव ने समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान नौ अगस्त को जिले में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के लगभग 18,76,150 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। अभियान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और मदरसों में चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चूरा बनाकर, दो वर्ष से तीन वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली चूरा बनाकर व तीन वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएगी। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी बच्चों को दवा खिलाने से पहले यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी बच्चा खाली पेट दवा न खाए।
विज्ञापन

इसके अलावा किसी भी बीमार बच्चे को दवा न खिलाई जाए व किसी भी बच्चे को दवा घर पर खाने के लिए न दी जाए। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ब्लॉक पर नोडल अधिकारी नामित किया जाए। अभियान के दौरान डॉक्टरों व 108 एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा जाए। प्रतिकूल प्रभाव की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed