फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do corrective work on black spots

Budaun News: ब्लैक स्पॉट्स पर करें सुधारात्मक कार्य

Thu, 27 Jun 2024 04:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Do corrective work on black spots
बदायूं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम मनोज कुमार ने जिले के ब्लैक स्पॉट पर प्रभावी सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने को अभियान चलाने को कहा, साथ ही कहा कि नगर के निकास द्वार पर सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित होर्डिंग भी लगाए जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम ने इंजीनियरिंग, शिक्षा, प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल सेवाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए टॉस्क फोर्स का गठन कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिले में कोई भी गड्ढ़ा असुरक्षित रूप से खुला हुआ न हो। खनन वाहनों को पकड़ा जाए। कहीं अवैध वसूली की शिकायत हो तो उस पर प्रभावी कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। घायल व्यक्ति को निकटतम किसी भी अस्पताल में पहुंचाया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे पीड़ित घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वाहनों की गति को चेक करने के लिए इंटरसेप्टर मिल गया है। जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं और चालान कर प्रभावी कार्रवाई भी की जा रही है। जिला सड़क सुरक्षा समिति सचिव-लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वर्ष 2022 में 11, वर्ष 2023 में 32 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। जिस पर प्रभावी कार्यवाही की गई। वर्ष 2024 में चिन्हित 41 ब्लैक स्पॉट में से 11 पर सुधारात्मक कार्य करा दिए गए हैं शेष पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed