फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM went out to see the polling booth, became strict on the water problem

Budaun News: पोलिंग बूथ देखने निकले डीएम, पानी की दिक्कत पर हुए सख्त

Fri, 05 Apr 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
DM went out to see the polling booth, became strict on the water problem
उझानी क्षेत्र में बूथ का निरीक्षण करते डीएम मनोज कुमार। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। पोलिंग बूथों पर इंतजाम देखने के लिए डीएम ने बृहस्पतिवार को उनका निरीक्षण किया। बुटला दौलत के उच्च प्राथमिक स्कूल में बनाए गए दो बूथो पर हैंडपंप खराब मिला। सरोजिनी नायडू संविलियन विद्यालय में बने पांच बूथों में एक बूथ जर्जर कक्ष देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा को जलापूर्ति ठीक कराने के साथ जर्जर कक्ष से बूथ हटाकर नवनिर्मित कक्ष में बनाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक उझानी के मतदान केंद्रो व बूथों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को आयोग की मंशा के अनुसार सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सात मई को मतदान दिवस के अवसर पर अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए निर्भीक होकर वोट करने की अपील की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उझानी के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें एक बूथ बनाया गया है। सरोजिनी नायडू संविलियन विद्यालय में बने पांच बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने इनमें से एक बूथ को नवनिर्मित कक्ष में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी इण्टर काॅलेज में बने नौ बूथो का निरीक्षण किया। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी में बने सात बूथ देखे। प्राथमिक विद्यालय छतुइया में बने बूथ को चैक किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलत में बने दो बूथों का निरीक्षण किया। स्कूल में लगा हैडपंप खराब था। यहां मतदाता और मतदान कर्मियों को पानी की व्यवस्था कैसे होगी? यह सवाल करते हुएर एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा को निर्देश दिए। इसके बाद राधे लाल इंटर कॉलेज कछला में बनाए गए नौ बूथों काभी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed