{"_id":"68efffa4c36844972003d9b3","slug":"dm-ssp-inspected-the-firecracker-market-and-warehouses-badaun-news-c-123-1-sbly1001-149111-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम, एसएसपी ने किया पटाखा बाजार और गोदामों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम, एसएसपी ने किया पटाखा बाजार और गोदामों का निरीक्षण
विज्ञापन
पटाखा बाजार लगने से पहले एचपी मैदान का निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी। स्रोत प्रशासन
बदायूं। दीपावली पर्व नजदीक आने के मद्देनजर डीएम अवनीश राय ने बुधवार को अधिकारियों के साथ दातागंज रोड स्थित एचपी ग्राउंड में प्रस्तावित पटाखा विक्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षा मानकों, अग्निशमन की व्यवस्था, दुकानों के बीच निर्धारित दूरी और बाजार की निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्थायी दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। सभी विक्रेता वैध अस्थायी अनुमति के साथ ही बिक्री करेंगे, और बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की तैनाती हर समय होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दुकानों की संभावित पंक्तियों का चिह्नांकन करने, निकास मार्ग खुला रखने और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने पटाखों के गोदामों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने भंडारण स्थलों की संरचना, वेंटिलेशन, अग्निशमन व्यवस्था और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोदामों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
स्थानीय व्यवस्था में बदलाव
बिल्सी। नगर में अस्थायी आतिशबाजी बाजार नाई पिंडरी रोड पर नहीं लगेगा। एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ संजीव कुमार ने कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित खाली खेत को नए बाजार के लिए चुना। एसडीएम ने कहा कि यह स्थान घनी आबादी से दूर है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। नियमों और मानकों का पालन न करने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
उसावां। कस्बे में भी अस्थायी आतिशबाजी बाजार अब एक कालेज के खेल मैदान में लगेगा। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि पुरानी जगह पर आबादी बढ़ जाने के कारण नए स्थान की तलाश की गई और अंततः खेल मैदान को बाजार के लिए चुना गया। संवाद