फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM-SSP heard the problems in Dataganj

दातागंज में डीएम-एसएसपी नें सुनीं समस्याएं

Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP heard the problems in Dataganj
बदायूं। डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर वरिष्ठ अधिकारियों ने 62 शिकायतों को सुना और 11 का मौके पर निस्तारण किया। साथ ही अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निस्तारण में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीडीओ ऋषिराज ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायतें आईं। इसमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बिल्सी में 28 में दस शिकायतों का निस्तारण
बिल्सी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम विजय कुमार, सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने समस्याओं को सुना। इस दौरान यहां 28 शिकायतें प्राप्त हुए। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 18 शिकायतों के निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतें निस्तारण के लिए दी गई। यहां ज्यादातर शिकायतें चकबंदी, पूर्ति विभाग, बिजली, विकास कार्य व जमीनी विवाद से जुड़ी थी। इस मौके पर तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, मोहम्मद अजहर अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed