फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM got angry due to low loan repayment of five banks

Budaun News: पांच बैंको की ऋण वापसी कम होने पर डीएम हुए नाराज

Thu, 15 May 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
DM got angry due to low loan repayment of five banks
बदायूं। डीएम ने जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलआरसी) में पांच बैंकों का ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियो) मानक से कम होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अवनीश राय ने ऋण आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण करने व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्षिक ऋण योजना, एनआरएलएम को सीसीएल देने, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी मार्जिन मनी योजना, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की। लीड बैंक मैनेजर रिकेश रंजन ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सभी 21 बैंकों को मिलाकर सीडी रेशियो 82.35 प्रतिशत है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मानक के अनुसार सीडी रेशियो 60 प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक व यूपी कोऑपरेटिव बैंक सहित कुल पांच बैंकों का सीडी रेशियो 60 प्रतिशत से कम है। इस वार्षिक ऋण प्लान में उपलब्धि 83.13 प्रतिशत रही।
उन्होंने बताया कि एनआरएलएम समूह की महिलाओं के लिए सीसीएल गत वित्तीय में 5900 लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 6077 रही। इस वित्तीय वर्ष में 7065 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 82 को सीसीएल दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त 18 आवेदनों के सापेक्ष चार को ऋण वितरित किया जा चुका है। ओडीओपी मार्जिन मनी योजना में प्राप्त नौ आवेदनों के सापेक्ष दो को ऋण दिया जा चुका है। पांच बैंकों में सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन

--
दिसंबर तक बन जाएगा आरसेटी भवन
पीएनबी द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र आरसेटी का नया भवन दिसंबर 2025 तक संचालित हो हो जाएगा। वर्तमान में आरसेटी किराए के भवन पर संचालित है। आरसेटी द्वारा गत वित्तीय में 194 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed