फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM gave instructions to run awareness campaign towards Ayurveda

Budaun News: आयुर्वेद के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 03 Feb 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to run awareness campaign towards Ayurveda
कलक्ट्रेट ​स्थित सभा कक्ष में जिला आयुष समिति की बैठक करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। जिले में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश डीएम ने दिए है। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कहा कि जिले में संचालित होने वाले सभी आयुर्वेद अस्पतालों में इंटरनेट से लेकर हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे जनपद के लोगों को आयुर्वेद से सही समय पर सही इलाज मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि समस्त 21 हेल्थ वेलनेस सेन्टर्स में विद्युत संयोजन, इंटरनेट की उपलब्धता रहे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विद्या से लोगों को जागरूक किया जाए। योग सत्रों का नियमित आयोजन कराया जाए।
विज्ञापन

जागरूकता के लिए आवश्यक क्रियाकलापों एवं आयुष शिविरों के आयोजन के माध्यम से किया जाए। आयुष विधा का लाभ जनमानस तक पहुंचाने के हरसम्भव प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed