{"_id":"a703f700e1aaf2cdc32cae53011c35b1","slug":"dm-distribute-trycycle-in-handicapt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों को 100 ट्राई साइकिल बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों को 100 ट्राई साइकिल बांटी
बदायूं।
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांग सहायता समारोह में शहर विधायक आबिद रजा और जिलाधिकारी शंभूनाथ ने गरीब विकलांग जनों को ट्राई साइकिल एवं कंबलों का वितरण किया।
इस्लामिया कॉलेज में विधायक विकलांग जनों को सलाह देते हुए कहा कि सभी लोग अपना संगठन तैयार करें। उन्होंने विकलांग जनों के लिए एक अलग स्कूल एवं आश्रम बनवाने का वचन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जाड़े की ऋतु को देखते हुए गरीबों की सहायता करने का यह सबसे अच्छा माह है। कहा कि शासन द्वारा विकलांग जनों के कल्याणार्थ कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। विकलांगों की सहायता करने का यह सिलसिला निरन्तर जारी रहेगा।
इस अवसर पर एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, जिला विकलांग जन विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार, इस्लामियां इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद खिजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता अब्दुल सुबूर खान ने किया।