{"_id":"5ba3a720867a557fe732bc61","slug":"dm-asks-eo-to-check-pm-awas-yojna-beneficiary","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ घर-घर जाकर करें प्रधानमंत्री आवासों का सत्यापन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ घर-घर जाकर करें प्रधानमंत्री आवासों का सत्यापन : डीएम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में समस्त ईओ के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओ घर-घर जाकर सत्यापन करें। नगर पालिका और पंचायतों की दीवारों पर लगे बैनर, पोस्टर हटाने को कहा।
डीएम ने सभी नगर पालिका, पंचायतों के ईओ को निर्देश दिए कि आवारा पशुओं के लिए जगह तलाश करके एक-एक पशु गृह बनाया जाए। शहर में आवारा पशु घूमने वाले उसी में रखे जाएंगे। कहा कि सभी नगर पालिका नगर पंचायतों में टीम गठित की जाए। खुले में शौच करने वाले लोगों की निगरानी करें। शहर में पॉलिथीन बैग पर बैन लगाया जाए, कोई भी दुकानदार पॉलिथीन में वस्तुएं नहीं बेचे। शहर के आस-पास खुले में शौच करते हुए मिलता है, तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाए। शहर सुंदर, स्वच्छ होना चाहिए। लोगों को बताया जाए कि जहां ज्यादा दिन से जलभराव हो वहां पर जला हुआ मोविल ऑयल उस में डलवा दें। जिससे मच्छर न पैदा हो सकें। शहर में कोई भी हैंडपंप खराब हो तो तत्काल मरम्मत करा दें। इस मौके पर सीडीओ देव कृष्ण तिवारी, एडीएम रामनिवास शर्मा, पीओ डूडा बीबी सिंह मौजूद रहे।