{"_id":"61f04a33539a38770f2edf22","slug":"dm-administered-the-oath-of-voting-to-the-differently-abled-gave-flowers-to-elderly-voters-badaun-news-bly4736116100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को डीएम ने दिलाई मतदान की शपथ, बुजुर्ग वोटरों को दिए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को डीएम ने दिलाई मतदान की शपथ, बुजुर्ग वोटरों को दिए फूल
विज्ञापन
मतदाताओं को पुष्प देती डीएम।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिले के विद्यालयों व बूथों पर शपथ कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। एसके इंटर कॉलेज में डीएम व सीडीओ ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वृद्ध मतदाताओं व ट्रांसजेंडर्स को फूल भी दिए।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने सीडीओ ऋषिराज और अन्य अधिकारियों के साथ एसके कॉलेज पहुंचकर दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान किए जाने के लिए शपथ दिलाई। साथ ही जिले के 100 वर्ष की आयु के मतदाताओं और थर्ड जेंडर मतदाताओं को पुष्प देकर भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार प्राप्त है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी/ मतदाता कोऑर्डिनेटर डॉ. इति अधिकारी ने बताया कि सभी का मतदाता पहचान पत्र बनवाना आवश्यक है, क्योंकि बिना मतदाता पहचान पत्र के व्यक्ति मत का प्रयोग नहीं कर सकता। इस मौके पर स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. अनीता सिंह मौजूद रही।
इधर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर धान क्रय केंद्र बदायूं मंडी में मार्केटिंग इंस्पेक्टर मुकेश बघेल द्वारा किसानों से वोट करने की अपील की गई। साथ ही अन्य वोटर्स को वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। ब्लॉक कादरचौक के गांव अंतुईया के प्राथमिक विद्यालय के संकुल शिक्षक जमीर अहमद ने शपथ दिलाई और मताधिकार के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर मीना रानी,कृष्णा यादव, काजिम अली , सुनीता देवी, अनार कली मौजूद रही। एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज के एनसीसी के कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली, एनसीसी के अधिकारी कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह, आयुष कुमार सिंह ,शिव प्रताप सिंह, अनुष्का शर्मा, यामिनी आदि मौजूद रहे। संवाद