फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DJ loaded in trolley collided with high tension line, four baratis scorched

हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रॉली में लदा डीजे, चार बराती झुलसे

Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

थाना क्षेत्र में मिलक गौटिया गांव के नजदीक सोमवार शाम बरात में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा डीजे झूलती हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे ट्रॉली पर सवार चार बराती झुलस गए। उस वक्त कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी अरशद की बरात बिनावर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद माफी जा रही थी। वह तुरंत झुलसे बरातियों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से कासिम को बरेली रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
DJ loaded in trolley collided with high tension line, four baratis scorched

विस्तार

बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में मिलक गौटिया गांव के नजदीक सोमवार शाम बरात में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा डीजे झूलती हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे ट्रॉली पर सवार चार बराती झुलस गए। उनमें एक बराती को बरेली रेफर कर दिया गया है। तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे हुआ। उस वक्त कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी अरशद की बरात बिनावर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद माफी जा रही थी। बरातियों के मुताबिक बरात में जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे लदा हुआ था। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना क्षेत्र के गांव मिलक गौटिया की मजार के नजदीक पहुंचा था। तभी अचानक काफी नीचे पर झूलते हाईटेंशन लाइन के तार डीजे से टकरा गए, जिससे डीजे में करंट उतर आया। उसके आसपास बैठे बराती इरशाद, अज्जाम, अनस और कासिम करंट की चपेट में आने से झुलस गए जबकि कई बराती ट्रॉली से कूद गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हाईटेंशन लाइन डीजे से छूकर हट गई थी। इससे अन्य बराती चपेट में नहीं आए। इस हादसे के बाद बरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। वह तुरंत झुलसे बरातियों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से कासिम को बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed