{"_id":"58d01a674f1c1be5431a2add","slug":"dj-examines-prison-with-dm-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे ने डीएम, एसएसपी के साथ जेल का मुआयना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे ने डीएम, एसएसपी के साथ जेल का मुआयना किया
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : amar ujala
-अधिकारियों ने भोजन व्यवस्था और अस्पताल भी देखा
जिला जज एनके जौहरी, सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने सोमवार को डीएम पवन कुमार और एसएसपी महेंद्र यादव के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को यहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला। निरीक्षण के बाद जेल अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
डीजे एनके सिंह अधिकारियों के साथ सोमवार दोपहर अचानक जिला जेल पहुंचे। जेल पहुंचने के बाद उन्होंने सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी, डीएम पवन कुमार और एसएसपी महेंद्र यादव के साथ यहां व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने भोजनालय और अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा। बाद में जेल में बंद मानसिक रूप से मंदित बंदियों और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। जिला जेल में बंद दो एचआईवी पीड़ित बंदियों के बारे में भी अधिकारियों ने जाना। इस संबंध में जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी और जेलर अरविंद पांडेय भी मौजूद रहे।