फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diwali festival started with great pomp at Gandhi Ground

Budaun News: गांधी ग्राउंड में धूमधाम से शुरू हुआ दिवाली महोत्सव

Mon, 13 Oct 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival started with great pomp at Gandhi Ground
गांधी ग्राउंड दीवाली महोत्सव का शुभारंभ करते अति​थि। स्रोत- संगठन
बदायूं। युवा संस्था, श्री रामलीला महोत्सव समिति एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार शाम गांधी ग्राउंड में दिवाली महोत्सव का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस यूपी 2025 का जजमेंट शो रहा। इसमें बॉलीवुड एक्टर एवं मॉडल मनोज दहिया जज बने। मॉडल वाणी इरा, बबली और निशा शर्मा ने भी मंच साझा किया।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन बर्थडे सेलिब्रेशन प्रोग्राम और केक कटिंग सेरेमनी में अभिनेता के डुप्लीकेट कलाकार परवेज खान ने अमिताभ के अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में डांसिंग स्टार और सिंगिंग सेंसेशन जैसे मनमोहक प्रस्तुतियां राहुल सक्सेना के संयोजन में हुईं। किड्स फैशन शो में शहर के कई प्ले स्कूलों के बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा मॉडलिंग शो, म्यूजिक वीडियो लॉन्च, सेलिब्रिटी क्विज शो, फनी क्विज, और वन मिनट गेम शो जैसे अनेक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महोत्सव स्थल पर आयोजित ऑटो एक्सपो में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर कंपनियों ने अपने नवीनतम मॉडल्स का प्रदर्शन किया, जिसने युवाओं को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed