फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diwali fairs started in seven municipal areas

सात नगर पालिका क्षेत्रों में शुरू हुए दिवाली मेले

Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Diwali fairs started in seven municipal areas
सहसवान पालिका के मेले का शुभारंभ करते भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव व जिलाध्य - फोटो : BADAUN
बदायूं। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सभी सात नगर पालिका क्षेत्रों में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। नगर पालिका में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल के साथ मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उझानी। रामलीला मैदान में लगे मेले का उद्घाटन भाजपा विधायक आरके शर्मा ने किया। इस मौके पर ईओ जेपी यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बिसौली। दिवाली मेले का शुभारंभ बिसौली नगर पालिका में हुआ। उद्घाटन विधायक कुशाग्र सागर व एसडीएम एसपी वर्मा ने किया। इस मौके पर तहसीलदार रामनयन सिंह, नायब तहसीलदार अरूण कुमार, ईओ नवनीत कुमार, एडीओ नरेशपाल सिंह, कोतवाल ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। रामलीला मैदान पर लगाए गए दिवाली मेले का पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने फीता काट कर उद्घाटन किया। एसडीएम विजय कुमार मिश्र, सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा, तहसीलदार करनवीर सिंह, मोहित गुप्ता, विवेक राठी आदि मौजूद रहे।
ककराला। दिवाली मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ईओ राम सिंह, सुनीता, संजय आदि मौजूद रहे।

सहसवान। मेले का उद्घाटन भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed