फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Divyang Jagdish defeated Bhura wrestler of Pilibhit

Budaun News: दिव्यांग जगदीश ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को हराया

Sun, 13 Oct 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Divyang Jagdish defeated Bhura wrestler of Pilibhit
उझानी में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत- आयोजक
उझानी। एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहे रूपराम पहलवान मेमोरियल दंगल में तीसरे दिन भी रोमांच पैदा करने वाली कुश्तियां देखने को मिलीं। दातागंज निवासी दिव्यांग पहलवान ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को हरा दिया। कुश्ती देखने के लिए दूरदराज से ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव के तहत दंगल तीन दिन पहले शुरू हुआ था। शनिवार दोपहर के बाद दंगल में दिव्यांग पहलवान जगदीश की कुश्ती इस बार पीलीभीत के भूरा पहलवान से हुई। पहले जैसे दमखम के साथ दंगल में उतरे जगदीश ने भूरा को हरा दिया। इनामी कुश्तियों में अलीगढ़ के शाकिब पहलवान ने चंदौसी के भूरा, अलीगढ़ के ही मुर्गा नाम से मशहूर पहलवान ने सहावर के अब्बास और चंदौसी के खलीक ने कासगंज के शिवा पहलवान को पछाड़कर नकद पुरस्कार पाया।
विज्ञापन

चंदौसी के घमंडी पहलवान ने मुरादाबाद के अभिषेक को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इसके अलावा अलीगढ़ के समीर और मुरादाबाद के नरवेश, सिकंद्राराऊ के भूरा और अलीगढ़ के सरफराज के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। रेफरी की भूमिका राजेंद्र पहलवान ने निभाई। उन्होंने पहलवानों को अखाड़े के नियमों से भी अवगत कराया। आयोजकों की ओर से पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed