फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District President of Teachers Association Sanjeev again punished, suspended

Budaun News: शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव पर फिर गिरी गाज, निलंबित

Wed, 06 Sep 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
District President of Teachers Association Sanjeev again punished, suspended
बदायूं। संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा के प्रधानाध्यापक और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा पर एक बार फिर से गाज गिर गई। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान वह गैरहाजिर मिले। तीन दिन स्कूल में एमडीएम भी नहीं बना था। इसको लेकर उनको निलंबित कर दिया। बिना अनुमति के एक दिन पहले ही बीएसए कार्यालय पर शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया भी गया था। इस दौरान बीएसए के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

बीएसए स्वाती भारती ने मंगलवार को संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा बिना किसी सूचना के गैरहाजिर थे। वहीं पता चला कि तीन दिन से एमडीएम नहीं बाटा गया है। वहीं रसाईयाें द्वारा भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं स्कूल में छात्रों की संख्या बेहद कम थी।
विज्ञापन

चार सितंबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अंतर्गत शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बिना पूर्व अनुमति के धरना प्रदर्शन किया। वहां पर बीएसए के साथ धमकी देते हुए अभद्रता की गई। मंच के माध्यम से यह तक कहा गया कि इनकी ये औकात नहीं कि ये जिलाध्यक्ष को निलंबित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको हमारे अनुसार चलना होगा। संगठन के पास हर मर्ज की दवा है। साथ ही अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया। ऐसे में बीएसए ने संजीव शर्मा को निलंबित कर दिया। साथ हीर उसावां बीआरसी पर उपस्थिति देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed