फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District Panchayat President took stock of the preparations for Fair Kakoda

Budaun News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिया मेला ककोड़ा की तैयारियों का जायजा

Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President took stock of the preparations for Fair Kakoda
मेला ककोड़ा में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद
कादरचौक। मेला ककोड़ा की तैयारियां अब तेजी पकड़ने लगी हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने मेला स्थल पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस बार मेले की मुख्य सड़कें सिक्स लेन बनाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककाेड़ा की तैयारियों का शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव व जिला पंचायत के एएमए सुरेंद्र दुबे के साथ मेला स्थल पहुंचकर जायजा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेला का क्षेत्रफल बढ़ाया जाए, साथ ही गड्ढों को पाटकर जमीन को समतल किया जाए। कोशिश रहे कि मुख्य घाट मेले के बीच में रहे, ताकि दुकानदारों को भी कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन

एएमए ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार सिक्स लेन सड़क बनाई जाएगी, जिसमें मुख्य और बरेली क्षेत्र की सड़क शामिल है। जरूरत लगी तो कुर्मियान इलाके की तरफ जाने वाली सड़क भी सिक्स लेन की जा सकती है। इस दौरान अभियंता मासूम राजा, लालता प्रसाद कश्यप, राज सिंह, योगेंद्र यादव आदि लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नाला बनाने के लिए खोदी सड़क अब पाटी जाएगी
कादरचौक से गंगपुर पुख्ता, कादरवाड़ी होते हुए मुंशी नगला तक नाला बनाने के लिए जिला पंचायत के ठेकेदार ने सड़क खोद दी है। जबकि यह मार्ग मेला को जाने वाला प्रमुख मार्ग है। ऐसे में मेला आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को इसके खुद जाने की वजह से काफी दिक्कत होगी। वहीं एएमए ने बताया कि इस सड़क को अभी पाट दिया जाएगा। मेले के बाद में नाला बनाने का काम किया जाएगा।

मेला ककोड़ा में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद

मेला ककोड़ा में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed