फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District Panchayat candidates showed promise in enrollment

जिला पंचायत उम्मीदवारों ने नामांकन में दिखाया दमखम

Sat, 03 Oct 2015 11:39 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 03 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat candidates showed promise in enrollment
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बनेई से सपा समर्थित प्रत्याशी कल्पना पटेल ने आज अपना पर्चा भरा। नामांकन से पूर्व उन्होंने बरेली रोड स्थित अपने आवास पर सभा की।
विज्ञापन

सभा में सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने कहा कि कल्पना पटेल को समाज के हर वर्ग का समर्थन और सहयोग मिल रहा है। बोले, सपा ने हमेशा ही समाज के उत्थान को कार्य किया है। विकास की गंगा भी बह रही है। सपा नेता सुरेश पाल सिंह चौहान ने कहा कि इस चुनाव में सपा को हर सीट पर भारी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ नेता हरप्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए वह हमेशा उसके साथ रहे हैं। प्रत्याशी कल्पना पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने राजनीति को अपनाया है। जनता का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। युवा नेता तीर्थेंद्र सिंह पटेल, शिवम पटेल, ज्वाला प्रसाद कश्यप, देवेंद्र शाक्य, नत्थूलाल वर्मा, गुलफाम सिंह यादव, रविंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, ओमपाल सिंह, मोहन लाल, धर्मवीर सिंह, नन्हें प्रधान, नेमचंद्र, गजेंद्र पटेल, सर्वेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन


अब्दुल्लागंज से भाजपा समर्थित सत्यवीर ने किया नामांकन
बदायूं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब्दुल्लागंज से भाजपा समर्थित सत्यवीर सिंह ने नामांकन किया। वह तमाम समर्थकों के साथ पूर्व विधायक महेश गुप्ता के आवास पर एकत्र हुए थे। यहां हुई सभा में प्रत्याशी सत्यवीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे पंचायत चुनाव में भी पार्टी को भारी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक और पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव में हर सीट पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी पूरे दम खम के चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता ने अब  भाजपा को लाने का पूरा मन बना लिया है। इस मौके पर दीपमाला गोयल, राजीव गुप्ता चेयरमैन, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया, सुधीर श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, अंबरीश गोयल आदि थे।

पिछड़ेपन को कराएंगे दूर: हिमांशु
बदायूं। बसपा समर्थित प्रत्याशी हिमांशु यादव ने शेखूपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया। वह शेखूपुर से जुलूस के साथ यहां पहुंचे। नामांकन से पूर्व शेखूपुर चीनी मिल के सामने सभा हुई।

इस मौके पर जोन कोआर्डीनेटर राममूर्ति ने कहा कि सूबे की मौजूदा सरकार से समाज के हर वर्ग तंग आ चुका है। अब जनता बसपा की ओर देख रही है। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत तय है। जिलाध्यक्ष क्रांतिकुमार ने कहा कि पार्टी ने स्वच्छ और ईमानदार छवि के लोगों को प्रत्याशी बनाया है। हर सीट पर विरोधी प्रत्याशी डरे हुए हैं। हिमांशु यादव ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विजयी बनाया तो क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा। जुलूस में उनके साथ प्रत्याशी रहे काजी रिजवान, डीपी पाल, जगदीश सरन, मनोज कश्यप, कय्यूम खां,अमन चौधरी, अंकुर यादव, शलीम खां, पप्पू मौर्य, संजय सागर, पप्पू कश्यप, चंद्र सिंह सागर, रामौतार यादव, सचिन यादव, राजेश पाल सिंह यादव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed