{"_id":"57012ad24f1c1be81bc810f8","slug":"district-of-sugarcane-will-sweetness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के गन्ने में बढ़ेगी ‘मिठास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के गन्ने में बढ़ेगी ‘मिठास’
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगैती और नवीनतम गन्ना प्रजातियां बोने पर जोर
अच्छी गन्ना पैदावार के साथ मिलेगी ज्यादा चीनी रिकवरी
जिले में पैदा होने वाले गन्ने की पैदावार और मिठास बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग ने कमर कस ली है। इससे चालू वर्ष में न सिर्फ गन्ना उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है बल्कि चीनी रिकवरी बढ़ जाएगी। इसके लिए जिला गन्ना विभाग उन्नतशील और नवीनतम गन्ना प्रजातियों की बुवाई करवा रहे हैं। चीनी मिल संचालक भी उन्नतशील गन्ना बीजों की बुवाई के लिए किसानों के लगातार संपर्क में हैं। चीनी मिल संचालक गन्ना किसानों को उन्नतशील बीज मुहैया कराने में मदद भी कर रहे हैं।
गन्ना किसानों को उनके गन्ना मूल्यों का समय से भुगतान न होने पर चीनी मिल संचालकों द्वारा हमेशा मिल को घाटा होने की बात कही जाती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गन्ने से चीनी रिकवरी का कम होना है। चीनी मिलों को बेहतर गन्ना रिकवरी मिले। इसके लिए जिला गन्ना विभाग की ओर से पांच हजार क्विंटल गन्ना बीज गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर से मंगवाया गया है। इसके अलावा हजारों क्विंटल उन्नतशील गन्ना बीज किसानों द्वारा ही दूसरे किसानों को दिया जा रहा है, जिससे कि अगेती और अच्छी चीनी रिकवरी वाले बीजों को ही बोया जाए। जिले में गन्ना बुवाई तेजी के साथ शुरू हो गई है, जो अप्रैल के अंत तक होने की संभावना है। इसके लिए गन्ना विभाग के साथ ही चीनी मिल संचालक भी लगे हुए हैं।
इन गन्ना प्रजातियों के बोने पर रहेगा जोर
बदायूं। गन्ने में मिठास बढ़ाने के लिए अगैती और नवीनतम गन्ना प्रजातियों की बुवाई के लिए चीनी मिलें और गन्ना विभाग प्रयासरत है। इसके लिए अगैती फसलों में कोशा 0238, कोश 0239, कोशा 8438, कोशा 95255, कोसे 01235, कोसे 0237 है। वहीं देर से पकने वाले गन्ना बीजों में कोशा 94261, कोशा 94264, कोशा 94257, कोशा 761 की बुवाई की जा रही है।
विज्ञापन
20 फीसदी गन्ना रकबा बढ़ाने के प्रयास
बदायूं। प्रदेश भर में गन्ना रकबा पांच फीसदी बढ़ाए जाने के आदेश गन्ना आयुक्त ने सभी जिला गन्ना अधिकारियों को दिए हैं। वहीं सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी और गन्ना सहकारी समिति के सचिव रामकिशन ने जिले में 20 फीसदी गन्ना रकबा बढ़ाने का तय किया है। इससे गन्ना रकबा 24000 हेक्टेयर के पार हो जाएगा। इस बारे में सचिव ने बताया कि पहले गन्ना रकबा 20583 हेक्टेयर था, जो इस बार 20 फीसदी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए गन्ना विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है।
-------
गन्ना पैदावार और चीनी रिकवरी बढ़ाने के लिए उन्नति शील गन्ना बीजों की बुवाई पर जोर दिया जा रहा है। पांच हजार क्विंटल गन्ना बीज शाहजहांपुर स्थित गन्ना शोध संस्थान से मंगवाएगा जाएगा। इसमें करीब तीन हजार क्विंटल गन्ना बीज आ चुका है। अप्रैल के अंत तक गन्ना बुवाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी