फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   district level scout-guide relly started today

जिला स्तरीय स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ

Mon, 19 Oct 2015 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 19 Oct 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
मार्च पास्ट का नेतृत्व श्री कृष्णा इंटर कॉलेज ने किया। रैली के प्रथम दिन कलर पार्टी मार्च पास्ट, प्राथमिक चिकित्सा, मीनार, साहसिक क्रियाकलाप, झंडी संकेत, शारीरिक प्रदर्शन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस मौके पर डीएम ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचाने और चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करें, क्योंकि युवाओं का अनुशासित जीवन राष्ट्र को बुलंदियों तक पहुंचानें में समर्थ है। स्काउट के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि प्रखर व्यक्तित्व से तमाम संभावनाएं साकार होती हैं। जीवन उज्ज्वल बनता चला जाता है और अभूतपूर्व सफलताएं मिलती हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष डीआईओएस वीना यादव ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा कर रही है। बीएसए आनंदप्रकाश शर्मा ने कहा कि बच्चे श्रेष्ठ चिंतन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। सहसंयोजक अजयपाल सिंह, वीना कोचर, डॉ. योगेश्वर सिंह, सुरेशचंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भगवती प्रसाद गुप्ता, यतींद्र सिंह, विनय शर्मा, अवधेश पाठक, मधु शर्मा, डॉ. विष्णुप्रकाश मिश्र, गुलफाम सिंह, कृपाल सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन स्कूलों की टीमें हुईं शामिल
बदायूं। रैली में स्काउट वर्ग में सैय्यद मुनब्बर अली, जूनियर स्कूल हर्रायपुर, कुंवर रुकुम सिंह कालेज, श्री कृष्णा कालेज, महात्मा गांधी कालेज उझानी, श्री कृष्णा कालेज, विज्ञानानंद कालेज, क्रिश्चियन स्कूल, मुन्ना लाल कालेज वजीरगंज, एनए कालेज बिल्सी, प्रमोद कालेज सहसवान, राधेलाल कालेेज कछला शामिल रहे। गाइड टीमों में सय्यद मुनब्बर अली, श्रीकल्यान सिंह स्कूल कुर्वी छरछु, सिंग्लर कालेज, विद्यावती कालेज, केदारनाथ कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, पार्वती कालेज, भूदेवी कालेज बिल्सी, आर्य कन्या कालेज बिल्सी, अशर्फी देवी कन्या कालेज उझानी, श्री महेश कालेज बिल्सी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में इनकी रही सहभागिता
बदायूं। रैली संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र सिंह, निर्णायक गिरधारी सिंह, रामधुन पाली, सत्यपाल गुप्ता, मीनाक्षी सिंह, कंचन सक्सेना, प्रेरणा भारद्वाज, ज्योति सक्सेना, शिवोहम, हिमांशु सैनी, प्रवेश सिंह राठौर, ईशा वाष्र्णेय, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा की सहभागिता रही।  
रैली में दिखी देर तो लगे खाना खाने
बदायूं। जिला स्तरीय स्काउट-गाइड रैली अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से शुरू हो सकी। इससे कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली एक स्काउट टीम के बच्चों को भूख लगने लगी। कार्यक्रम में देरी देखकर बच्चों ने खाना पहले ही खाना मुनासिब समझा।
गर्मी से रहे परेशान रही स्काउट-गाइड
बदायूं। स्काउट गाइड की रैली के आयोजन के दौरान कड़ी धूप में स्काउट गाइड परेशान रहे। तपती धूप में उन लोगों को खुले में बैठना पड़ा। इससे वे काफी परेशान नजर आए। हालांकि टेंट आदि का इंतजाम किया गया था, लेकिन वह रैली में शामिल प्रतिभागियों को देखते हुए अपर्याप्त था।

...ये प्यास है बड़ी
बदायूं। जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली में शामिल स्काउट और गाइड धूप की वजह से परेशान हो गए। इसके बाद जब उन लोगों को पानी पीने की अनुमति मिली तो एक साथ कई लोगों ने नगर पालिका परिषद की ओर से खड़े किए गए पानी के टैंकर की ओर दौड़ लगा दी। प्यास से व्याकुल बच्चे पहले पानी पीने की होड़ लगाते नजर  आबश्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed