{"_id":"57bc5bf34f1c1b2926d4f9bb","slug":"district-jail-detainee-the-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल के बंदी की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल के बंदी की अस्पताल में मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से बीमार चल रहा था उदयवीर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती
जिला जेल में विचाराधीन बंदी उदयवीर उर्फ उदइया ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह काफी समय से बीमार चल रहा था। पिछले 10 दिन से उसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था। सोमवार रात तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हजरतपुर थाने के गांव हरे नगला निवासी उदयवीर उर्फ उदइया (42) पुत्र बदन सिंह हत्या, लूट और गैंगस्टर के मामले में 16 अप्रैल 2015 से जिला जेल में बंद था। कुछ समय से वह बीमार चल रहा था। 10 दिन पहले उदयवीर को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसे जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उदयवीर की मौत हो गई। मंगलवार को डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. एपी गौतम और डॉ. अवधेश कुमार के पैनल ने उदयवीर के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह बीमारी बताई गई है। उदयवीर के फेफड़े, गुर्दे और लीवर पूरी तरह से फेल हो चुके थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
------
बंदी बीमार चल रहा था। पिछले 10 दिन से वह जेल अस्पताल में भर्ती था। सोमवार रात हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।-अरविंद पांडेय, जेलर