{"_id":"6797d83e7f743d816004b5a9","slug":"district-in-charge-ministers-nephew-assaulted-report-filed-against-seven-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133396-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला प्रभारी मंत्री के भतीजे के साथ मारपीट, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला प्रभारी मंत्री के भतीजे के साथ मारपीट, सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज के गांव टकुरी में रविवार अपराह्न माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के भतीजे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में घायल भतीजे ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भतीजे ने इसकी शिकायत जिला प्रभारी मंत्री से की। इसके चलते जिला प्रभारी मंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा। बैकफुट पर पहुंची पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव टिकूरी निवासी अजीत दिवाकर पुत्र महेंद्र दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह और आदेश दिवाकर पुत्र कन्हई लाल दिवाकर रविवार अपराह्न में गांव के चकरोड के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान मैदान पर सुमित, प्रिंस, ओमप्रकाश, वेद, मयंक, पंकज और मुन निवासी गांव कालिया काजमपुर थाना कुंवरगांव आ धमके।
हमलावरों के हाथ में फावड़े और सरिया थी। हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर फावड़े एवं सरिया से प्रहार कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने आदेश और अजीत को मैदान में गिराकर जमकर पीटा। शोर शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ललकारने पर आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
अजीत दिवाकर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते अजीत दिवाकर ने अपनी बुआ एवं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी से मामले की शिकायत की। गुलाब देवी ने पुलिस अधिकारियों से घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए कहा।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वजीरगंज पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया क्रिकेट खेलने को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई थी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।