फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District hospital OPD crosses the 1,500 mark; surge in patients with fever and stomach pain.

Budaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी 1500 के पार, बुखार और पेट दर्द के मरीज ज्यादा उमड़े

Tue, 07 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
District hospital OPD crosses the 1,500 mark; surge in patients with fever and stomach pain.
जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिले के बदलते मौसम, उमस और बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी 1500 के पार पहुंच गई, इससे पूरे अस्पताल में दिनभर भीड़ रही। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने और दवा लेने तक मरीजों को लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा। इनमें बुखार के करीब 600 और पेट दर्द के 200 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, शरीर दर्द, एलर्जी और संक्रमण संबंधी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार बदलाव और उमस के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों को और बुजुर्गाें में बीमारी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। इनमें कई मरीजों को जांच भी लिखी जा रही है, जिससे पैथोलॉजी और जांच केंद्रों पर भी भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण डॉक्टराें पर भी अतिरिक्त दबाव है। कई विभागों के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। दवा वितरण केंद्र पर भी लोगो को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने बताया कि सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद दोपहर तक उनका नंबर आया। फिजिशियन डॉ. अलंकार सोलंकी का कहना है कि इस मौसम में दूषित भोजन खाने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, साफ-सफाई रखना और धूप से बचाव करना जरूरी है। बुखार या अन्य परेशानी होने से स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन बीमारियों के पहुंचे ज्यादा मरीज
- जिला अस्पताल में इन दिनों सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, शरीर दर्द, एलर्जी और संक्रमण संबंधी समस्याओं के पहुंचे। डाॅक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।


वर्जन--
-अभी ओपीडी में काफी मरीज आ रहे हैं। मरीजों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए एक अलग से पर्चा काउंटर के लिए खिड़की खोली गई है। अब पांच काउंटरों पर पर्चे बनाने का काम चल रहा है।
अमित वार्ष्णेय, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed