फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   district hospital

महिला अस्पताल लावारिस छोड़ गया स्टाफ

Mon, 09 Feb 2015 12:48 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 09 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में रविवार देर रात हंगामा हो गया। यहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ बिना किसी सूचना के लापता हो गया। तमाम मरीज तड़पने लगे तो इनके तीमारदारों में गुस्सा व्याप्त हो गया। हंगामे की सूचना पर एसएसआई कोतवाली नसीम खां फोर्स के साथ पहुंचे, स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी मुनेश कुमार अपनी पत्नी मीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल लाए थे। आरोप है कि रात करीब नौ बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर ने इनसे रिश्वत मांगी। रिश्वत देने के बाद भी इलाज नहीं हुआ तो इन लोगों ने गुस्सा जताया। इसके बाद पूरा इमरजेंसी स्टाफ अस्पताल को लावारिस छोड़ कर फरार हो गया। इलाज न मिलने से तमाम प्रसूताओं और यहां भर्ती महिलाओं की हालत बिगड़ गई। कई तीमारदार देर रात अपने मरीजों को अस्पताल से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed