{"_id":"a2d26991bac00f4a8026c54c5752c83b","slug":"district-and-area-panchayat-will-vary-mtpetikaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला एवं क्षेत्र पंचायत की अलग-अलग होंगी मतपेटिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला एवं क्षेत्र पंचायत की अलग-अलग होंगी मतपेटिकाएं
बदायूं।
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वोट डालने के लिए अलग-अलग मतपेटिकाओं का प्रयोग किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग के कागज लगी मतपेटिकाओं का प्रयोग होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीले रंग के कागज लगी मतपेटिकाओं में वोट डाले जाएंगे।
शनिवार को मंडी समिति में मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया एवं आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रथम एवं द्वितीय पाली में दो हजार से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। सीडीओ ने कहा सभी मतदान कार्मिक चुनाव प्रक्रिया को भली-भांति समझ लें, पूर्ण जानकारी होने पर ही मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराया जा सकता है। पोलिंग पार्टियां रवानगी के समय पीठासीन अधिकारियों को वोटर लिस्ट के साथ अपमार्जन, संशोधन तथा परिवर्धन की भी मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक चुनाव संबंधी सामग्री के साथ मतपेटिका की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। जिला पंचायत पद के लिए गुलाबी रंग तथा क्षेत्र पंचायत के लिए नीले रंग के मतपत्र होंगे।
प्रशिक्षण के दौरान आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह ने टेंडर एवं चैलेंज वोट सहित लिफाफे तैयार करने एवं चुनाव सामग्री को गंभीरता पूर्वक चेक करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया। जीटीआई के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने मतपेटिका को खोलने, बंद करके सील लगाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
28 पीठासीन अधिकारी रहे गैरहाजिर
बदायूं। दूसरे दिन प्रशिक्षण में 28 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बूथ में पानी की बोतल प्रतिबंधित
बदायूं। चुनाव आयोग के आदेशानुसार मतदान के दिन कोई भी मतदाता बूथ के अंदर किसी प्रकार की कोई भी वस्तु नहीं ले जा सकेंगे। सीडीओ ने बताया कि बूथ के अंदर पानी की बोतल, माचिस, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, पान मसाला अथवा किसी प्रकार का रंग आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
00
आज ही कर लें डयूटी पत्र प्राप्त
बदायूं। सीडीओ के अनुसार मतदान कार्मिकों की द्वितीय ड्यूटी की लिस्ट निकाली जा चुकी है। जिन अधिकारियों ने अभी अपने-अपने विभाग से संबंधित ड्यूटी पत्र प्राप्त नहीं की है, वह रविवार को विकास भवन स्थित कमरा नंबर 108 से अपनी ड्यूटी पत्र अवश्य प्राप्त कर लें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।