किसानों को वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों ओलावृष्टि एवं बरसात में बर्बाद हुई गेहूं की फसल की क्षतिपूर्ति के लिए रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव खैरी स्थित प्राथमिक स्कूल में एक शिविर लगाकर चेक बांटे गए। किसान प्रेमपाल सिंह, अनिल कुमार, विशाल कुमार, नवाब सिंह, ग्रीस कुमार, उर्मिला देवी, रामबेटी, चरन सिंह, बालिस्टर सिंह, अमित कुमार, महीपाल, सोमपाल, रोहन सिंह, शमशुद्दीन, चंद्रपाल, राममूर्ति, गजराम, हरनाम, शाकिर, ओमकार, सप्पी, शब्बीर आदि को उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल ने चेकों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांवों में सर्वे का काम काफी तेज गति से किया जा रहा है, ताकि किसानों को उक्त राहत राशि जल्द मिल सके। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, डा.हैदर अली खां, ग्राम प्रधान तसब्बर अली, सरबर अली, जावेद खां, इशरत अली, शकील सलमानी आदि मौजूद रहे।