{"_id":"68b9f68d8d2f806dcb084aaa","slug":"dispute-over-writing-ram-ram-on-a-common-religious-place-police-resolved-it-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146346-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साझा धर्मस्थल पर राम-राम लिखे जाने से विवाद, पुलिस ने किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साझा धर्मस्थल पर राम-राम लिखे जाने से विवाद, पुलिस ने किया समाधान
विज्ञापन
गांव रंझौरा के पास एक धार्मिक स्थल पर मौजूद पुलिस व लोग। संवाद
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रंझौरा में स्थित साझा धर्मस्थल पर बृहस्पतिवार को उस समय विवाद हो गया, जब फर्श पर जगह-जगह राम-राम लिख दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर लोगों को शांत किया।
गांव रंझौरा के दक्षिण दिशा में करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित इस धर्मस्थल के अंदर मुस्लिमों की मजार और हिंदूओं का देवस्थान हैं। यह स्थल छौकर बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर एक ओर शिव पूजा होती है तो दूसरी ओर इबादत की जाती है। मजार और देवस्थान की साफ-सफाई और देखरेख गांव के ही अजय पाल करीब 20 वर्षों से कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अजय पाल मंदबुद्धि भी हैं।
बताया जाता है कि अजय पाल ने ही सेवा भाव में मजार और देवस्थान के पास फर्श पर पेंट से जगह-जगह राम-राम लिख दिया। गांव अहरुइया निवासी अखिलेश जब पूजा करने वहां पहुंचे तो उन्होंने फर्श पर लिखे राम-राम को देखा और इसकी जानकारी अपने गांव तथा रंझौरा के लोगों को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पेंट मंगाकर फर्श पर लिखे राम-राम को ढकवा दिया। एहतियातन सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है और शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस साझा स्थल की देखरेख और पूजा-अर्चना, इबादत का कार्य वर्षों से बिना विवाद चल रहा है। अजय पाल यहां लगातार सेवा करते हैं और दोनों समुदाय के लोग छौकर बाबा के नाम से इस स्थल को मानते हैं।