फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute over outstanding payments for cement leads to fight and allegations of robbery.

Budaun News: सीमेंट के बकाया रुपयों को लेकर विवाद, मारपीट व लूट का आरोप

Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dispute over outstanding payments for cement leads to fight and allegations of robbery.
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में व्यापारिक उधारी मांगना एक सीमेंट व्यवसायी को भारी पड़ गया। पीड़ित व्यापारी ने दो सगे भाइयों पर मारपीट करने, जेब से नकदी लूटने और कार में तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


‘हिन्दुस्तान बिल्डिंग मैटेरियल’ के स्वामी अतुल कुमार ने बताया कि किशनदयाल नामक व्यक्ति उनसे सीमेंट खरीदकर अपनी दुकान पर बेचता था। अप्रैल 2025 में किशनदयाल ने अतुल से कुल 1,83,890 रुपये का सीमेंट उधार लिया और एक माह में भुगतान का वादा किया। समय सीमा बीतने के बाद जब पैसे मांगे गए, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा।
विज्ञापन


20 जून को जब वह अपने कर्मचारियों के साथ बकाया राशि मांगने किशनदयाल के घर पहुंचे तो उसने और उसके भाई प्रेमशंकर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उनकी जेब में रखे 4,800 रुपये लूट लिए। बीच-बचाव के बाद जब पीड़ित अपनी कार से भागने लगा, तो आरोपियों ने पत्थर मारकर गाड़ी की हेडलाइट तोड़ दी और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। थाने में पुलिस ने समझौता कराकर 1,05,000 रुपये दिलाने की बात कही थी, लेकिन आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। थाने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर पर सुनवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर किया। आदेश के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed