फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute over land measurement: Man sets his own hut on fire in front of the government team.

Budaun News: जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद, सरकारी टीम के सामने लगा ली अपनी झोंपड़ी में आग

Fri, 02 Oct 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dispute over land measurement: Man sets his own hut on fire in front of the government team.
लभारी में घटना स्थल पर मौजूद एसडीएम व अन्य ​धिकारी और पुलिस कर्मी। संवाद
कादरचौक। क्षेत्र में जमीन की पैमाइश को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को उस समय गरमा गया, जब राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में हंगामा हो गया। हलका लेखपाल धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और अपनी झोंपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की सूचना पर सीओ उझानी राहुल पांडेय और एसडीएम सदर साई आश्रित शाकमुरी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लेखपाल धीरेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, मंगलवार को शिकायतकर्ता नन्ही देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह के शिकायती पत्र पर वह और पुलिस टीम गांव की जमीन पर पैमाइश पर पहुंची थी। पैमाइश कर शिकायतकर्ता को उसके रकबे पर कब्जा करने के लिए बताया गया था। उसी समय गांव के ही बलवीर, रामप्रसाद, चमन की ओर से पैमाइश करने से रोका गया।
विज्ञापन

बुधवार को शिकायतकर्ता ने बताए रकबे पर अपनी नींव भरी, जिसको बलवीर, रामप्रसाद और चमन की ओर से बुधवार की रात उखाड़ दिया गया। इसकी शिकायत नन्ही देवी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर से की। इसके बाद लेखपाल और पुलिस की टीम उखाड़ी नींव की जांच के लिए मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान मौके पर हरदेव, ओमपाल, धमंडी, गंगाश्री, अमरवती और राजवीर ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और हरदेव के उकसाने पर अमरवती, गंगाश्री, ओमपाल, धमंडी ने रामप्रसाद की जर्जर झोंपड़ी में आग लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई।


जमीन के मामले में शिकायत आई थी। ऐसे में टीम को पैमाइश करने के लिए भेजा गया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अपनी झोंपड़ी में आग लगा ली। इससे अन्य घटना भी हो सकती थी। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। -साईं आश्रित शाकमुरी, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed