फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute over digging a pit in front of the house, seven injured in a fight between both the parties

Budaun News: घर के सामने गड्ढा खोदने पर विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट सात घायल

Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dispute over digging a pit in front of the house, seven injured in a fight between both the parties
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद
बदायूं। घर के सामने गड्ढा खाेदने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ ही दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद घायलों को मेडिकल कराने को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव बुधवाई निवासी देवेंद्र और ओमेन्द्र का घर आमने-सामने हैं। घर के सामने गड्ढा खोदने को लेकर बुधवार शाम करीब पांच बजे पहले गली-गलौज हुई बाद में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के सात लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने पहुंचे गए। वहां एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



यह लोग हुए घायल
ओमेंद्र, रामपाल, प्रदीप, भगवान देवी व देवेंद्र पहले पक्ष के घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के श्याम सिंह व मुकेश घायल हुए हैं। दोनों पक्षों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर से तहरीर
एक पक्ष की ओर से 15 लोगों के खिलाफ तो दूसरी ओर से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी रजनेश उपाध्याय का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed