फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disorders were found in the cow shelter

Budaun News: गोआश्रय स्थल में अव्यवस्थाएं मिलीं

Wed, 19 Jul 2023 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Disorders were found in the cow shelter
कुंवरगांव में गोशाला का निरीक्षण करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव।
नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को सुनाई खरीखोटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। अस्थायी गोआश्रय स्थल में सोमवार रात एक बछड़े की पैदा होते ही मौत हो गई। इससे पहले एक गाय की तीन दिन पूर्व मौत हो गई, जिसको दफनाया नहीं गया। शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव यहां पहुंचीं और देखभाल करने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा।
पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला पंचायत इंटर काॅलेज के पीछे स्थित गोआश्रय स्थल को पांच माह पहले जिला पंचायत प्रशासन ने शुरू कराया था। वर्तमान में इसमें करीब आधा दर्जन गोवंश हैं। देखभाल के लिए जिला पंचायत की ओर से दो लोग भी लगाए गए हैं, पर उन लोगों की लापरवाही के कारण पशु-भूखे प्यासे रह रहे थे। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे लोगों ने यहां भिजवाया। तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बावजूद इसके शव को दफनाया नहीं गया। ऐसे में आवारा कुत्तों ने शव को बुरी तरह नोंच डाला। मंगलवार को कुछ लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल नगर पंचायत और जिला पंचायत प्रशासन के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव को हुई तो वह भी यहां पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद लोगों से जानकारी ली। कर्मचारियों से व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए। बाद में नगर पंचायत प्रशासन ने मृत गाय को जेसीबी की मदद से दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed