फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dinesh Babu Saxena elected president of Tehsil Bar Association

Budaun News: दिनेश बाबू सक्सेना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए

Tue, 14 May 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Babu Saxena elected president of Tehsil Bar Association
दातागंज में तहसील बार एसो​सिएशन के चुनाव में अध्यक्ष बने दिनेश बाबू सक्सेना का स्वागत करते अ​धि
दातागंज। सोमवार को तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, जिसमें अधिवक्ता दिनेश बाबू सक्सेना 10 वोटों से विजयी हुए। प्रतिद्वंदी अजय गुप्ता को 41 वोट मिले। कुल 94 वोट थे, जिनमें एक अधिवक्ता की तीन-चार दिन पहले मृत्यु हो गई, जबकि एक अधिवक्ता किसी कारणवश अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता बाबूराम कश्यप ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया। सोमवार को केवल अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता दिनेश बाबू सक्सेना और अधिवक्ता अजय गुप्ता उर्फ टीटू मैदान में थे, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे से तहसील परिसर में मतदान शुरू हुआ। एक-एक करके अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सोमवार अपरान्ह 3:30 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान तक कुल 92 वोट पड़े। बताते हैं कि बार एसोसिएशन में कुल 94 वोट थे। तीन-चार दिन पहले अधिवक्ता आर्येंद्र मोहन सक्सेना की मृत्यु हो गई थी, जबकि नरेश चंद्र सक्सेना वोट डालने नहीं आ पाए। शाम करीब चार बजे मतगणना हुई, जिसमें दिनेश बाबू सक्सेना को 51 वोट मिले और अजय गुप्ता को 41 वोट पर संतोष करना पड़ा। इससे दिनेश बाबू सक्सेना को अध्यक्ष घोषित कर दिया। बाद में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता मोहम्मद इशहाक, उमेश चंद्र सक्सेना, आशा दीक्षित, जसवीर सिंह राठौर, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ता ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप

दातागंज के बार एसोसिएशन के चुनाव में पराजित हुए अधिवक्ता अजय गुप्ता ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कुल 92 मत पड़े थे, लेकिन जब मतपेटी खोली गई तो उसमें 95 मत निकले। इससे प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed