फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diet spokesperson Amit and Shri Krishna got the first prize.

Budaun News: डायट प्रवक्ता अमित और श्रीकृष्ण को मिला प्रथम पुरस्कार

Fri, 26 Sep 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:46 AM IST
सार

बदायूं के जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव के तहत कला और टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें शिक्षकों और छात्रों ने नवाचार प्रस्तुत किए और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता और सहयोग बढ़ाना था।

विज्ञापन
Diet spokesperson Amit and Shri Krishna got the first prize.
विजेताओं को पुरस्कृत करते बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह। संवाद

विस्तार

बदायूं। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में दो दिनी नवाचार महोत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाई। अधिकारियों ने इसका अवलोकन किया। निर्णय मंडल की ओर से विजेताओं की घोषणा की गई। आर्ट गैलरी में ज्योति मिश्रा ने प्रथम, टीएलएम प्रदर्शनी में माध्यमिक वर्ग में नीरज भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट प्रैक्टिसेज प्रेजेंटेशन में उच्च प्राथमिक स्तर में श्रीकृष्ण वर्मा और डायट प्रवक्ता डॉ. अमित शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नवाचार महोत्सव के पहले दिन बेस्ट प्रैक्टिसेज प्रेजेंटेशन का आयोजन हुआ। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय और डाइट प्रवक्ताओं ने चार श्रेणियों में अपने नवाचार और श्रेष्ठ प्रथाओं का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, सामुदायिक सहयोग और शिक्षक-छात्र आत्मीय संबंध को मजबूत करना था। प्रस्तुतीकरणों का मूल्यांकन दास एनएमएसएन डिग्री कॉलेज और गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसरों की ओर से किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर में श्री कृष्ण वर्मा (विकास क्षेत्र दातागंज) और डायट प्रवक्ता डॉ. अमित शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिन माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, समेकित शिक्षा और कस्तूरबा स्कूलों की आर्ट गैलरी और टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने आर्ट गैलरी और टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आर्ट गैलरी में ज्योति मिश्रा को प्रथम, विमल गौतम को द्वितीय, नरेंद्र सिंह को तृतीय स्थान पर रहे। टीएलएम प्रदर्शनी में माध्यमिक वर्ग में नीरज भारती ने प्रथम, अभिषेक सोनकर ने द्वितीय, अलका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट राकेश कुमार और बीएसए बीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित शर्मा, प्रभात कुमार और प्रभाकर सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed