फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Died after two months of marriage by consuming poison

Budaun News: शादी के दो महीना बाद ही जहर खाकर दे दी जान

Thu, 30 Mar 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Died after two months of marriage by consuming poison
उझानी (बदायूं)। त्योहार मनाने मायके आई बबिता ने शादी के दो महीना बाद ही ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने उससे वजह जानने की कोशिश की लेकिन कुछ भी बताने के बजाय देर शाम उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बबिता के पिता गांव अढौली निवासी कुंवरसेन की मृत्यु हो चुकी है। बबिता की शादी 21 फरवरी को कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाले इत्तफातपुर निवासी इंद्रपाल के साथ हुई थी। इंद्रपाल दिल्ली में काम करता है।
विज्ञापन

भाई दिनेश के मुताबिक बबिता की शुक्रवार शाम घर पर तबीयत खराब हो गई थी। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां दो घंटे बाद ही मौत हो गई।
देर रात जिला अस्पताल से पुलिस को भेजे गए मेमो में कहा गया कि जहर खाने से बबिता की मौत हुई है। इस पर दरोगा प्रवीण चौहान ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का पति अभी नहीं आया है। उसके भाइयों की ओर से विषाक्त पदार्थ खाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने फोन पर कहा था- भाई के साथ चली आना
- बबिता की दो दिन पहले ही पति इंद्रपाल से फोन पर बात हुई थी। इंद्रपाल ने काम अधिक बताकर अढौली आने में असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा था कि नवरात्र के बाद अपने भाई के साथ ससुराल चली आना। वह भी गांव लौट आएंगा। फोन पर बातचीत के बाद बबिता ने अपने भाइयों से ससुराल जाने से इन्कार कर दिया था। किसी को उसने इसके पीछे कोई वजह भी नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed