फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Did not get desired job, many candidates returned

Budaun News: मनपसंद नहीं मिली नौकरी, लौटे कई अभ्यर्थी

Thu, 19 Sep 2024 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Did not get desired job, many candidates returned
बदायूं। रोजगार मेले में पहुंचे कई अभ्यर्थियों को मनपसंद क्षेत्र में नौकरी नहीं मिल पाई। इस कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। यहां तक की कुछ अभ्यर्थी कंपनियों की जानकारी लेने के बाद में रास्ते से ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय की ओर से बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री में किया गया। जगत निवासी सोहित सिंह ने बताया कि उन्होंने इस साल एमटेक पास किया है, अभी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इसको लेकर नोएडा में भी साक्षात्कार देकर आए हैं। उन्हें जब रोजगार मेले के बारे में पता किया तो वहां गए, लेकिन वहां पर आईटी सेक्टर के हिसाब से कोई कंपनी उनको पसंद नहीं आयी। इसकी वजह से वह बिना साक्षात्कार दिए वापस लौट गए। वहीं, उझानी निवासी सत्येंद्र यादव का कहना कि एमएससी केमिस्ट्री से की है। पिछले दो साल से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। दो-तीन कंपनियों में बात हुई, लेकिन वह घर से बहुत दूर है। मेरी कोशिश है कि जनपद के आसपास ही नौकरी मिल जाए। इस लिहाज से रोजगार मेला में गया था, लेकिन इस तरह की कोई कंपनी नहीं थी। मजबूरी में वापस होना पड़ा।
विज्ञापन


192 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
-जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में 272 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 192 बेरोजगारों का चयन किया गया। इसमें श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड ने 29, मदरसन सूमी सिस्टंस लिमिटेड ने 10, एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड ने 11, श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड 50, टाइंसप्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने 40, जेनेवा क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 22, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने 30 बेरोजगारों का चयन किया। इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय के संजय कुमार, नरेश पाल सिंह, पवन, अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-एमएससी कर ली है, अब जॉब की तलाश कर रही हूं। इसके लिए आज साक्षात्कार देने के लिए आई हूं। अगर यहां पर मन पसंद नौकरी मिलती तो करते, लेकिन निराशा हाथ लगी।

-अनम, एमएससी





-एमकॉम कर रखा है। साक्षात्कार देने के लिए आए थे। बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश है। इस तलाश को पूरा करने के लिए यहां पर आए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां पर कोई नौकरी मेरे मतलब की नहीं।
-सरबजीत सिंह, एमकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed