{"_id":"6a1f27911e92984cd90cdf07","slug":"dhruvs-lethal-bowling-led-to-a-resounding-victory-for-super-indian-badaun-news-c-123-1-sbly1006-165302-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ध्रुव की घातक गेंदबाजी से सुपर इंडियन की हुई शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ध्रुव की घातक गेंदबाजी से सुपर इंडियन की हुई शानदार जीत
Wed, 03 Jun 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सुपर इंडियन और रॉयल चैलेंजर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। सुपर इंडियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स को सात विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली। मैच में ध्रुव वार्ष्णेय की घातक गेंदबाजी और संजय के विस्फोटक अर्धशतक ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान प्रियांशु वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स की टीम निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 88 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अरुण ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि आयुष ने 7, जगतपाल ने 4 और कप्तान प्रियांशु वार्ष्णेय ने 3 रन का योगदान दिया।
सुपर इंडियन की ओर से गेंदबाजी में ध्रुव वार्ष्णेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके। विशाल ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद संजय और ध्रुव वार्ष्णेय ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया तथा टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। संजय ने नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शनि ने 11, अंशुल ने 12 और ध्रुव वार्ष्णेय ने 8 रन का योगदान दिया। सुपर इंडियन ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।
रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में जगतपाल ने दो और अरुण ने एक विकेट हासिल किया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ध्रुव वार्ष्णेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने आठ रन बनाने के साथ-साथ पांच विकेट भी हासिल किए।
इस मौके पर शुभम पुरी, ठाकुरदास कोहली, गोपाल पुरी, ईशु मिश्रा, समोद पुरी, भूरे सैफी, उमेश मौर्य, महेश मौर्य, नीरेश पुरी, जयकृष्ण गुप्ता आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।