फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dharampur on the Kundnpur 17 -run defeat

धर्मपुर ने कुंदनपुर को 17 रनों से हराया

Sat, 16 May 2015 07:44 PM IST
belsi
belsi Updated Sat, 16 May 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-रोशन नगर में चौधरी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन धर्मपुर और कुंदनपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें धर्मपुर की टीम ने जीत हासिल की।

विज्ञापन

धर्मपुर टीम के कप्तान बिंटू ने टॉस जीतकर पहले खेलने करने का निर्णय लिया। उनकी टीम 127 रन बनाकर आउट हो गई। बॉबी ने 46, अरुण कुमार ने 36 एवं आनंद सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया। कुंदनपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए भानु ने चार, सुरेंद्र सिंह ने तीन, मुर्सरफ ने दो एवं प्रवीन सिंह ने एक विकेट लिए। कुंदनपुर टीम के सारे खिलाड़ी 110 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। इसमें भानु-33, मुशर्रफ ने 29 रन बनाए। कप्तान राहुल सिंह, विकास बाबू एवं सुरेंद्र सिंह शून्य पर आउट हो गए। धर्मपुर की ओर गेंदबाजी करते हुए अर्पित ने चार, बॉबी ने तीन, राजीव कुमार ने दो, अरुण सिंह ने एक विकेट लिया। टीम को 17 रनों से विजयी घोषित किया गया। बॉबी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। सतेंद्र सिंह और देवेश कुमार ने अंपारिंग की। इस मौके पर प्रवीन सिंह, पवन चौधरी, जयवीर, राहुल चौधरी, जीतू, भोला सिंह, नरेश, विकास, ओमवीर, जयंत, देवेश, राजू आदि मौजूद रहे। 17 मई को रंपुरिया और रुदायन के बीच मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed