फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees thronged to Kachla Ghat, and chants of "Jai Ganga Maiya" (Hail Mother Ganga) echoed through the air.

Budaun News: कछला घाट पर उमड़े श्रद्धालु, गूंजे गंगा मैया के जयकारे

Fri, 16 Jan 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to Kachla Ghat, and chants of "Jai Ganga Maiya" (Hail Mother Ganga) echoed through the air.
कछला घाट पर स्नान करती महिलाओं समेत श्रद्धालु। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। मकर संक्रांति पर कछला गंगा घाट दूसरे दिन भी आस्था से सराबोर रहा। सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर घाट पर पूजन किया। इस दौरान गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। प्रसाद के अलावा श्रद्धालुओं ने संतों को दान-दक्षिणा भी दी। गंगा स्नान का दौर बृहस्पतिवार तड़के सुबह छह बजे से ही शुरू हो गया। संत-महात्माओं ने भी डुबकी लगाई। आश्रमों से निकले महात्माओं ने हालांकि एक साथ स्नान नहीं किया, लेकिन उनके आने-जाने का दौर सुबह करीब आठ बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

बदायूं, कासगंज, बरेली और हाथरस आदि स्थानों से भी श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचे। इसी वजह से बुधवार के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पुरोहितों ने पूजन कराया। उन्हें दक्षिणा भेंट की।
विज्ञापन

गंगा स्नान दोपहर बाद तक चला। महिलाओं की संख्या भी काफी रही। महिलाओं ने घाट पर ही संकीर्तन कर बच्चों समेत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पुरोहित सुनील शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति बृहस्पतिवार को ही मनाई गई है। इसी वजह से आसपास इलाके के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के कारण सुबह में भीड़भाड़ कम रही। पूर्वाह्न में संख्या में इजाफा हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से घाट पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई। नगर पंचायत कर्मियों के साथ नाविक और प्राइवेट गोताखोर भी श्रद्धालुओं की सुविधा को घाट पर मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को गहराई की ओर जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed