फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees throng to see Ram Baraat

राममय हुआ शहर, गूंजे जयकारे

Mon, 25 Sep 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 25 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng to see Ram Baraat
Ram Baraat

शहर में सोमवार को रामलीला महोत्सव के अंतर्गत राम बारात निकली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया।       

विज्ञापन

बिरूआबाड़ी मंदिर से राम बारात की शुरुआत हुई। झांकियां, बैंड काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रही। भगवान शंकर, श्री कृष्ण, गणेश जी और कई अन्य झांकियां दूसरे जिलों से आईं। सबसे आखिर में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की झांकियां निकलीं। नासिक का ढोल, अमृतसर का भांगड़ा, दिल्ली से आए जोगा-जोगिन, कोटद्वार से गढ़वाल का लोकनृत्य, इटावा के घोड़े, नोयडा का बैंड, आगरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद से आईं आकर्षण झांकिया, पीलीभीत से आया पुष्प वर्षा टैंक भी राम बारात में शामिल रहा। आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुन के बीच काली अखाड़े के कलाकार भी अपने करतबों से सभी को रिझाते रहे।        रामलीला कमेटी के साथ बालाजी सेवार्थ समिति, नृसिंह सेवा समिति, कुमार तनय वैश्य युवा संगठन, श्रीशक्ति सेवा मंडल, पटवा समिति, साहू समाज, श्रीराम शक्ति सेवा मंडल, सांई सेवा समिति के सदस्यों ने भी सहयोग किया। शास्त्री चौक पर सराफा एसोसिएशन के शरद रस्तोगी, रवींद्र कुमार, सूर्य प्रकाश वैश्य, आशू कटारिया, सचिव प्रकाश वैश्य, अरविंद गुप्ता, संदल वैश्य, अमित गुप्ता ने स्वागत किया। वहीं खैराती चौक पर उत्तर प्रदेश कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अखिल रस्तोगी, सरदान त्रिलोचन सिंह, उपेंद्र नाथ रस्तोगी, शिव स्वरूप गुप्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन

राम बारात के दौरान सुरक्षा के लिहाज से एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ के अलावा पुलिस बल तैनात रहा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, मंत्री अरविंद कांत, रविनंदन गुप्ता, सूर्य प्रकाश, प्रेमशंकर अग्रवाल, पंकज,मयूर वैश्य, सार्थक गुप्ता, गर्वित गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, वीरेंद्र  समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed