{"_id":"589dd5634f1c1b865237c049","slug":"devotees-of-faith-caused-by-plunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में लगाई डुबकी
कछला। महा पूर्णिमा के स्नान पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर स्नान किया। आरती की, मंगल गीत गाए। हवन, यज्ञ किए गए। सुबह से उमड़ी भीड़ का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान लगे जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। गंगा घाट पर भागवत का समापन हुआ। उसहैत। अटेना घाट पर लोगों ने डुबकी लगाने के बाद लगे मेले का आनंद लिया। खरीदारी की। भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद कालसेन बाबा मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। कटरा सआदतगंज मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
----------
जरीफनगर। माघ मास की पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार को प्रात: काल से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के गगनभेदी उद्घोषों के साथ स्नान प्रारंभ कर दिया था। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजन अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की। पंडित पप्पू शर्मा ने बताया कि माघ माह की पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो जातक इस पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर गरीब व असहाय लोगों को दान करता है, उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा स्नान के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
-------
बदायूं। माघ पूर्णिमा एवं मां त्रिपुर भैरवी जयंती के मौके पर कछला गंगा घाट पर विशेष पूजा अर्चना के साथ घाट की साफ सफाई की गई। मां गंगे अमृत कुंज सेवा संस्थान और मां दुर्गा भक्त मंडली की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। घाट के किनारे पर कूड़े करकट को उठाकर गड्ढे में डाला गया। इसके पश्चात भक्तों ने मां गंगा, भगवान शिव और मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा की। शिव सहस्रनाम, त्रिपुरभैरवी स्त्रोत, गंगा लहरी गंगास्त्रोतम का पाठ किया।
विज्ञापन
भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र शर्मा, गौरव पाठक, गीता शर्मा, अमन शर्मा, अंजलि मिश्रा, मटोरा लाल, नमन मिश्रा, निहार रंजन, सुरेंद्र मिश्रा, श्यामसुंदर, महेश शर्मा, अजीत शंखधार, मनीष साहू, प्रेमपाल शर्मा, विनोद सक्सेना आदि का सहयोग रहा।