फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees gathering at Kachla Ghat for Ganga Snan on Magh Purnima 2025

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा कल... कछला घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Tue, 11 Feb 2025 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 06:31 PM IST
सार

बदायूं में माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मंगलवार शाम से श्रद्धालु कछला घाट पर पहुंचने लगे। माघ पूर्णिमा पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Devotees gathering at Kachla Ghat for Ganga Snan on Magh Purnima 2025
कछला गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में गंगा के कछला घाट पर माघ पूर्णिमा का स्नान बुधवार तड़के ब्रह्म मुहुर्त गंगा स्नान के लिए शुरू होगा। करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए मंगलवार सुबह से ही नगर पंचायत के कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। घाटों की सफाई के बाद गंगा में गहराई वाले स्थानों पर बैरीकेडिंग कराकर उन पर लाल संकेतक लगा दिए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया ने भी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने नाविकों और निजी गोताखोरों की भी व्यवस्था की है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारों घाट पर एक दर्जन से अधिक अस्थायी चेंजरूम बनाए गए हैं। 15 नाव लगाई गई हैं। प्रत्येक नाव पर नाविक के अलावा दो- दो गोताखोर भी मौजूद रहेंगे, जो किसी भी श्रद्धालु के डूबने से बचाने का काम करेंगे। नाविकों को यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि वह श्रद्धालुओं को गहराई वाले स्थानों की ओर नहीं जाने दें। बता दें कि दो दिन पहले ही गंगा के जलस्तर वृद्धि हुई है। जलस्तर बढ़ने से घाट के पास निचले स्थानों तक जल पहुंच गया था। उसके आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा को अस्थायी रास्ता भी बनाया है।

विज्ञापन

ये हैं खतरनाक प्वाइंट
- जलस्तर से घिरे रेलवे पुल के चार पिलर के पास का इलाका
- सड़क मार्ग पुल के तीन पिलर के पास गहराई अधिक
- कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर पश्चिमी दिशा का इलाका
- पूर्वी दिशा में शमशान घाट के आसपास का क्षेत्र

घाट से पहले बने दो पार्किंग स्थल
कछला घाट पर वाहनों में खासकर ट्रैक्टर- ट्रॉलियों, कार और डग्गामार वाहनों को राधेलाल कॉलेज के मैदान में पार्किंग कराया जाएगा। दूसरी तरफ कासगंज वाले छोर पर घाट से काफी पहले वाहनों को रोक कर उसी ओर बने पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाएगा। घाट तक श्रद्धालुओं को पैदल ही जाना होगा।

ट्रैक्टर ट्रॉलियों से एक दिन पहले ही आना शुरू हो गए श्रद्धालु
माघ पूर्णिमा पर स्नान को लेकर एक दिन पहले मंगलवार से ही श्रद्धालु कछला घाट पर आना शुरू हो गए। बुधवार को तड़के चार बजे से ही स्नान शुरू हो जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली से एक दिन पहले ही पहुंच गए। मंगलवार को कई ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग कछला पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed