फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees gathered in Katha and Mahayagya

Budaun News: कथा और महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 13 Jul 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Katha and Mahayagya
बंजरिया स्थित शिव मंदिर में कथा सुनाते पंडित राधेश्याम महाराज।
बिसौली। गांव बंजरिया स्थित काली शक्तिपीठ शिव मंदिर पर चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ में शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालीं तो शिवभक्तों ने ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए यज्ञशाला की परिक्रमा की।
विज्ञापन

कथा सुनाते हुए पंडित राधेश्याम महाराज ने गणेश जन्म से लेकर गणेश प्रतिज्ञा तक का वर्णन किया। कहा कि भगवान गणेश ने माता के आदेश के बिना अपने पिता भोलेनाथ को प्रवेश नही दिया। क्रोधित होकर भोलेनाथ ने त्रिशूल से उनका सिर काट दिया। माता के आने पर बताया कि यह आपका पुत्र गणेश है तब भोलेनाथ ने गज का सिर मंगाकर गणेश के सिर पर लगाया। उस दिन से ही गणेश का नाम गजानन पड़ा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख यजमान वीरेंद्र यादव, आचार्य राजेश, बृजेश, सतीश, शिवाकांत, प्रमोद यादव, गुड्डू पाराशरी राजू कन्हैया, मुकेश शंखधार, सुरेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed