फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees arrived at the Kachhla Ganga Ghat; the ghat resounded with chants hailing Mahadev.

Budaun News: कछला गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालु, महादेव के जयकारों से गूंजा घाट

Mon, 10 Aug 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees arrived at the Kachhla Ganga Ghat; the ghat resounded with chants hailing Mahadev.
कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। अनुमान के मुताबिक, रविवार को सुबह से ही घाट पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु जल भरने पहुंच चुके थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि घाट के आसपास बनी पार्किंग और रैन बसेरा पूरी तरह फुल थे। मोटरसाइकिल और कार खड़ी करने के लिए भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन




दोपहर में भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रही। दिनभर घाट भोलेनाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन और ज्यादा अलर्ट रहा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पुलिस को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन












पालकी में शिव परिवार को बैठाकर वनखंडीनाथ मंदिर में करेंगे जलाभिषेक



बदायूं। बरेली जिले के मीरगंज गांव से कांवड़िये पालकी में शिव परिवार को बैठाकर जल लेने घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह रास्ते में बिना विश्राम किए शिव तेरस को बरेली के वनखंडीनाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। पालकी ले जाने वालों में ऋषभ शुक्ला, आनंददेव, कुलदीप शुक्ला, आनंद गिरि सहित 15 लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन












रथ पर भोले की मूर्ति बनी आकर्षक का केंद्र



बदायूं। गांव शेखूपुर के 59 श्रद्धालु रथ पर भोले बाबा की मूर्ति को स्नान कराकर रविवार सुबह कछला से अपने गांव के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह प्रतिवर्ष सावन के द्वितीय सोमवार को ही जलाभिषेक करते आ रहे हैं। यह नियम सात सालों से चला आ रहा है। सभी श्रद्धालु अपना-अपना जल कैन में लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह पहुंचकर गांव के ही प्रसिद्ध शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। रथ ले जाने वालों में सत्येंद्र, अरुण, वरुण, अनु, गांधी समेत 59 लोग शामिल रहे। संवाद




कांवड़ वाहन को विधायक ने किया रवाना
उसावां। शनिवार देर रात ग्राम भवन नगला से कांवड़ियों का जत्था जल भरने के लिए कछला घाट रवाना हुआ। डीजे व लाइटों से सजे कांवड़ वाहन को भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने रवाना किया। कांवड़िये सोमवार सुबह पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में बड़ी संख्या में कांवड़िये शामिल रहे। संवाद






पुष्पवर्षा और शीतल जल से हुआ कांवरियों का स्वागत



बदायूं। कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर निकला कांवरियों का जत्था रविवार को पैदल बदायूं पहुंचा। शहर में प्रवेश करते ही जगह-जगह कांवरियों का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने फल, शीतल जल और पेय पदार्थ वितरित किए। जत्था रविवार रात दातागंज के सराय स्थित पंचतेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर परिसर में विश्राम करेगा। सोमवार की सुबह यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed