{"_id":"5929c8714f1c1b7e4e53748d","slug":"devendra-singh-handled-dpro-s-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र सिंह ने संभाला डीपीआरओ का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र सिंह ने संभाला डीपीआरओ का चार्ज
बदायूं।
Updated Sun, 28 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक माह बाद आए नए डीपीआरओ
अलीगढ़ से आए एडीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने करीब एक महीने से खाली पड़ी डीपीआरओ पद की जिम्मेदारी संभाल ली। वह इससे पहले भी वर्ष 2015 में बदायूं में एडीपीआरओ रह चुके हैं।
डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह के मेडिकल लीव पर जाने के बाद शासन की प्राथमिकता वाले ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त अभियान ठप हो गया था। गंगा किनारे के करीब 29 गांव ओडीएफ होने से वंचित हैं। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। शासन से लगातार ओडीएफ को लेकर दबाव था लेकिन इस दबाव के बीच डीपीआरओ प्रीतम सिंह का काम अधूरा छोड़कर मेडिकल लीव पर चले गए । इसके चलते सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव की संस्तुति पर जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने शासन से नए डीपीआरओ की मांग की गई थी। इसके चलते शासन ने अलीगढ़ के एडीपीआरओ देवेंद्र सिंह को डीपीआरओ का चार्ज देकर बदायूं भेजा है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह पंचायत राज विभाग के कार्यों को पटरी पर लाने का काम करेंगे। ओडीएफ अभियान को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा।