{"_id":"67f1836d9d2860705b0a4ffe","slug":"development-work-will-be-done-with-rs-5468-lakh-madhuban-colonys-problems-will-be-solved-badaun-news-c-123-1-sbly1029-136948-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 54.68 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य, मधुबन कॉलोनी की समस्याएं होंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 54.68 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य, मधुबन कॉलोनी की समस्याएं होंगी दूर
Sun, 06 Apr 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
बदायूं। नगर पालिका बदायूं क्षेत्र में आने वाली मधुबन कॉलोनी में सालों से पानी भरा हुआ है। आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में भी गंदगी रहती है। अमर उजाला ने यहां की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
अब नगर पालिका की ओर से सड़क व अन्य काम कराए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में 54.68 लाख रुपये से विकास कार्य भी होंगे।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 24 में मोहल्ला सोथा से गद्दी चौक तक करीब डेढ़ किमी सड़क जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
इस सड़क को 17.26 लाख से बनाया जाना है। इसी तरह शहर की मधुबन कॉलोनी में सालों से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने यहां की समस्या को प्रमुखता से उठाया तो नगर पालिका के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अब कॉलोनी की सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अभियंता ने किए सर्वे में यहां की समस्या को खत्म करने में 13.79 लाख रुपये का खर्च बताया 1है। इस पर नगर पालिका ने मंजूरी देते हुए विकास कार्य जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया कराने की बात कही है।
इसी तरह वार्ड-12 हकीमगंज में शाकिर के मकान से अहमद के मकान होते हुए महफूज के मकान तक 13.90 लाख से सीसी सड़क व नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है।
हर बारिश में इस मोहल्ले में जलभराव की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। इसी तरह वार्ड 14 में कटरा ब्रह्मपुरा में डॉ. हसीन से अशफाक सब्जी वाले के घर तक व निजाकत के मकान से अफसार राइन के मकान तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण 10.37 लाख रुपये से निर्माण कराया जाना है।
नगर पालिका की ओर से सभी निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। आने वाले एक माह के अंदर सभी निर्माण कार्यों को पूरा किए जाने की उम्मीद है।
नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में सभी सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।